फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कुर्सी पर रार बरकरार

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कुर्सी को लेकर रार बरकरार है। शासन के निर्देश पर नगरायुक्त ने डॉ. राजवीर सिंह से नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार छीनकर डॉ. आरएस चौहान को सौंप दिया है। इधर, हाईकोर्ट के स्टे का हवाला देते हुए डॉ. राजवीर सरकार के आदेश के खिलाफ फिर से कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

करीब दो माह से नगर स्वास्थ्य अधिकारी की कुर्सी विवादों से घिरी है। डॉ. राजवीर सिंह लगभग डेढ़ साल से इस पद पर थे। पिछले महीने आउट सोर्सिंग पर नाला सफाई भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसे लेकर नगरायुक्त अब्दुल समद और नगर स्वास्थ्य अधिकारी में ठन गई। मामला इतना बढ़ा कि डॉ. राजवीर हाईकोर्ट से अपने पक्ष में स्टे ले आए। वहीं नगरायुक्त ने शासन में पैरवी कर नगर विकास विभाग से डॉ. राजवीर से कार्यभार छीनने के आदेश करा लिए हैं।
-------
वर्जन
- मुझे हाईकोर्ट से नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद पर बने रहने का स्टे मिला है। यह स्टे निगम प्रशासन पर ही नहीं, बल्कि नगर विकास विभाग पर भी लागू होता है। ऐसे में नगर विकास विभाग को काम छीनने का अधिकार नहीं है। न्याय के लिए फिर से हाईकोर्ट जाऊंगा। -डॉ. राजवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें