फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य परिषद की कार्यवाही के नोट हस्ताक्षर पर हंगामा

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में एक और मुद्दे को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने आरोप लगाया है कि 18 अक्तूबर को हुई कार्यपरिषद की बैठक की कार्यवाही के नोट को बदला गया है। साथ ही बैठक में सचिव के तौर पर शामिल होने के बाद भी नोट पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी जगह डिप्टी रजिस्ट्रार हरीश चंद्रा के हस्ताक्षर हैं। इससे साफ है कि कार्यवाही में व्यापक फेरबदल कर नया नोट तैयार किया गया है। इन आरोपों पर कुलपति विक्रम चंद्र गोयल का कहना है कि रजिस्ट्रार कार्य परिषद का सचिव होता है और उसे किसी भी टॉपिक को कमेटी की बैठक में शामिल करने और उससे जुड़े शासनादेश व अन्य कागज उपलब्ध कराने का अधिकार होता है। रजिस्ट्रार कोई टिप्पणी नहीं कर सकता है। लेकिन 18 अक्तूबर की बैठक का जो नोट तैयार हुआ था, उसमें कई बिंदुओं पर रजिस्ट्रार ने अपनी प्रक्रिया लिख रखी थी। अंत में यह भी लिखा था कि कुलपति (कमेटी के चेयरमैन) के अनुमोदन सेे। बैठक में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी थे। उनकी मौजूदगी में ही कई बिंदुओं पर नाराजगी जताए जाने पर संशोधन किया गया था। संशोधन के बाद ही नया नोट प्रकाशित होना था जो 21 अक्तूबर को रजिस्ट्रार को रिलीव किए जाने के बाद तैयार हुआ। इस कारण उस पर डिप्टी रजिस्ट्रार कमेटी सेल के हस्ताक्षर हुए। अगर नोट पहले तैयार किया गया तो पहले से रजिस्ट्रार ने कमेटी सेल के डिप्टी रजिस्ट्रार से हस्ताक्षर क्यों नहीं कराए?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें