फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बसें बाहर, जेएनएनयूआरएम बसोें से मिली राहत

Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। शहर के लिए समस्या बन चुकी प्राइवेट सिटी बसों को शहर से बाहर करने का माई सिटी का अभियान सफल हो गया। आरटीए के निर्देश के बाद ऑपेरटरों ने दीपावली से ऐन पहले ही सड़कों से खटारा हो चुकी सिटी बसें हटा लीं। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने भी बसों की संख्या और ट्रिप बढ़ा दिए हैं। भैया दूज के मौके पर बसों में भारी भीड़ रहने का अनुमान है। शहर में 70 बसें लगाई गई हैं जबकि निजी ऑपरेटरों की लगभग 50 बसें संचालित थीं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) ने रद की गई नगर बस सेवा योजना के तहत शहर में चल रही निजी सिटी बसों के संचालन को बंद करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ऑपरेटरों ने क्रमबद्घ तरीके से दीपावली तक बसों का संचालन बंद करने का कहा था। सिटी बसों के दीपावली से पहले बंद करने का असर यह हुआ कि जेएनएनयूआरएम बसोें को दीपावली पर काफी फायदा हुआ। आमतौर पर खाली चलने वाली बसें दीपावली के मौके पर खूब भरकर चलीं। आरटीए और एमसीटीएसएल अध्यक्ष कमिश्नर भूपेंद्र सिंह के आदेश पर यात्रियों की सुविधा के लिए जेएनएनयूआरएम रोडवेज सिटी बसों की न केवल संख्या बढ़ाई र्गइ, बल्कि ट्रिप भी बढ़ा दिए। एमसीटीएसएल के एमडी संदीप लाहा ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए सभी रूटों पर बसों की व्यवस्था कर दी है। सिटी स्टेशन के लिए हर तीन मिनट में और कैंट स्टेशन के लिए हर दस मिनट में सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें