फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- योगेश भदौड़ा गैंग से बताया जान का खतरा, कोर्ट ने दी अनुमति

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गैंगवार में योगेश भदौड़ा से जान का खतरा बताने वाले अभियुक्त अनुज प्रमुख और सोनू टीकरी को बागपत की अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट (गैंगस्टर) ने पेशी के दौरान अपने खर्चे पर बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की अनुमति दी है। थाना बड़ौत में गैंगस्टर एक्ट में दर्ज सरकार बनाम अनुज आदि पर एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों अनुज और सोनू की ओर से वकील सुनील चिदौंड़ी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि भदौड़ा गैंग से दोनों की जान को खतरा है। चचेरे भाई नितिन गंजा की हत्या कचहरी में पेशी के समय की जा चुकी है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन

---------------
पांच लाख है कीमत:
कोर्ट का आदेश मिलते ही वकील सुनील चिंदौड़ी सोमवार शाम बुलेटप्रूफ जैकेट लेकर जिला जेल पहुंच गए और जेल प्रशासन के सुपुर्द कर दी। उन्होंने दोनों जैकेट की कीमत ढाई-ढाई लाख रुपये बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें