फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में 10 लाख का बीज बिका

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित हुए तीन दिवसीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में करीब दस लाख रुपये का बीज बेचा गया। 16 से 18 अक्तूबर तक चले मेले में कृषि विवि ने भी अपना स्टाल लगाया था। विवि के ऑफिसर्स इंचार्ज प्लांट डॉ. एसके लोधी ने बताया कि डीबीडब्लू 17, डीबीडब्लू 71, डीबीडब्लू 16, पीबीडब्लू 373, पीबीडब्लू 502 समेत अन्य प्रजातियों के किसानों ने बीज खरीदे। सरसों पूसा बोल्ड और जेई के बीज की भी बिक्री हुई। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार मेले में बीज की बिक्री अधिक हुई है। कुलपति डॉ. एचएस गौड़ ने बताया कि मेले में विवि के लगाए गए स्टाल से दूर दूर से आए किसानों ने बीज खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें