मेरठ। नौचंदी पुलिस ने एक महीना पूर्व कुटी चौराहे पर दो युवकों को छेड़छाड़ के आरोप में पकड़कर उन पर पाक्सो एक्ट लगा दी थी। वहीं, नई सड़क पर एक छात्रा से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। उन पर पाक्सो एक्ट भी नहीं लगाया। हालांकि पीड़ित नाबालिग है।
नौचंदी थाना क्षेत्र में बीती बृहस्पतिवार रात नई सड़क पर बाइक सवार दो युवकों ने एक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। शोर होने पर आरोपी भागे और शास्त्रीनगर में पीएनबी के सामने एक अन्य बाइक में टक्कर मार दी। इसके पश्चात एक आरोपी भाग निकला था, जबकि बाइक चला रहे हसरत निवासी सलेमपुर खरखौदा को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था। उसी पुलिस ने आरोपी हसरत को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया। वहीं, शनिवार को पुलिस ने छेड़छाड़ के दूसरे आरोपी तनवीर निवासी जाकिर कॉलोनी को गिरफ्तार किया। तनवीर को छुड़वाने के लिए परिजनों ने सिफारिश लगाई। इस पर पुलिस ने उसे थाने से जमानत देकर छोड़ दिया।
वर्जन
हसरत और तनवीर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ। मामला सात साल से कम सजा का है। इसके चलते थाने से जमानत पर छोड़ा गया। -विनोद कुमार सिंह, एसओ थाना नौचंदी