मेरठ। अमर उजाला रूपांतरण क्लब की पेशकश रूपांतरण सुपरकुक का खिताब जीतने के लिए मेंबर्स बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। 16 अक्तूबर को कांटेस्ट में रेसिपी भेजने की अंतिम तिथि थी।
इस कुकिंग कांटेस्ट का आयोजन रूपांतरण क्लब की मेंबर्स के लिए किया जा रहा है। कांटेस्ट में भाग लेने के लिए मेंबर्स ने अपनी रेसिपी पेपर पर लिखकर अपने नाम, मोबाइल नंबर और पते के साथ जमा कराई है। मेंबर्स द्वारा प्राप्त रेसिपी में से निर्णायक मंडल बेस्ट रेसिपी का चयन करेंगे। बेस्ट रेसिपी वाले प्रतिभागियों को शो के फिनाले में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां उन्हें ऑन स्पॉट अपनी रेसिपी का डेमो देना होगा। फिनाले में से ही विनर का चुनाव किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मेंबर्स 8392946753 पर संपर्क कर सकती हैं। सुपरकुक के साथ ही आयोजन में तंबोला, गिफ्टस, मस्ती, डांस, डांडिया, फन गेम्स भी होंगे। सोफिया स्कूल के पास वोल्गा हेरिटेज में समारोह आयोजित होगा। हमारे सहयोगी श्याम अर्पाटमेंट बागपत रोड हैं।