फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी चेतना पर छात्राओं ने उठाई आवाज

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। समाज में महिला अपराध की तस्वीर लगातार भयावह हो रही है। हाल ही में स्कूली छात्रा की हत्या की वारदात इसका उदाहरण है। जरूरत है कि महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक हों और आगे बढ़ें। अगर हम पुलिस या कानून की मदद के लिए बैठे रहे तो ये घटनाएं कभी नहीं रुकेंगी, महिलाओं को स्वयं में चेतना लाना जरूरी है।
विज्ञापन

नारी चेतना को जागृत करते हुए ये विचार छात्राओं ने मंच पर रखे। बुधवार को कनोहर लाल डिग्री महिला महाविद्यालय में नारी चेतना पर वार्ता की गई। कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग की ओर से समाजशास्त्र संघ के शुभारंभ अवसर पर इस वार्ता का आयोजन किया गया। संघ का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या माया गहलोत ने किया। छात्राओं ने वार्ता में नारी जीवन और नारी सशक्तीकरण पर विचार रखे। वार्ता का संचालन डॉ. यशोदा बिंदल ने किया। डॉ. सीमा श्रीवास्तव सहित छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें