फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर बीयर सप्लाई करने वाले दबोचे

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने सोमवार रात तीन युवकों को अवैध बीयर के साथ पकड़ा है। आरोपी हरियाणा से तस्करी करके बीयर लाते हैं और वेस्ट यूपी के अलावा उत्तराखंड में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

एसओ टीपीनगर रनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात दस बजे बागपत रोड बाईपास पुल के नीचे वे चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बागपत की ओर से आए आयशर कैंटर (यूपी15 एटी 7815) में सवार दो युवक पुलिस को देख भाग गए। जबकि आस मोहम्मद उर्फ आमिर पुत्र मौमीन, साजिद पुत्र मौमीन निवासी ग्राम फुल्डी थाना गढ़मुक्तेश्वर और वारिस पुत्र इलियास निवासी ललियाना थाना किठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कैंटर में 200 पेटी बीयर और आरोपियों के पास से तीन चाकू बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना सलीम पुत्र जरीफ निवासी फुलड़ी थाना गढ़मुक्तेश्वर है। मौके से भागने वालों में सलीम और शहजाद पुत्र मंसूर निवासी कस्बा किठौर हैं। एसओ टीपीनगर ने बताया कि फरार आरोपियों के घरों पर दबिश दी, मगर वह हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें