फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड होगा खत्म, तो कटौती भी होगी कम

Mon, 15 Sep 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजनेस प्लान और व्यापार विकास निधि से पीवीवीएनएल का पॉवर सिस्टम मजबूत करने की तैयारी है। शासन से बिजनेस प्लान के 325 करोड़ और व्यापार विकास निधि के 120 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद पीवीवीएनएल ने कार्यों का आवंटन कर दिया है। बिजनेस प्लान के 188 करोड़ रुपये 33/11 केवी के नए बिजलीघरों पर खर्च किए जाएंगे। वहीं नई लाइनों पर करीब 38 करोड़ और बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि पर करीब 28 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। व्यापार विकास निधि से नए बिजलीघरों पर करीब 23 करोड़ और बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि पर करीब 15 करोड़ के अलावा नई लाइन पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले में खर्च होंगे 50 करोड़:
दोनों मदों से मेरठ देहात और शहर में करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के काम कराए जाएंगे। नए बिजलीघर निर्माण, क्षमता वृद्धि और नई लाइन बनने से न सिर्फ सिस्टम का ओवरलोड खत्म होगा, बल्कि बिजली कटौती से भी उपभोक्ताओं का निजात मिलेगी।
-------------------
यहां बनेंगे नए बिजलीघर:
स्थान क्षमता
फफूंडा 05 एमवीए
निलोहा 05 एमवीए
बना (औद्योगिक) 10 एमवीए
रोहटा रोड 20 एमवीए
हापुड़ रोड बाईपास 10 एमवीए
सलावा 05 एमवीए
खोडदयालपुर 05 एमवीए
इंद्रा चौक 10 एमवीए
नंगला शेखू 10 एमवीए
नौचंदी क्षेत्र 10 एमवीए
----------------------
इन बिजलीघरों की बढ़ेगी क्षमता:
स्थान वर्तमान क्षमता प्रस्तावित
दौराला 15 एमवीए 20 एमवीए
भोला 18 एमवीए 20 एमवीए
बिजौली 5 एमवीए 10 एमवीए
भामौरी 15 एमवीए 20 एमवीए
खजूरी 5 एमवीए 10 एमवीए
नंगली किठौर 15 एमवीए 20 एमवीए
माछरा 5 एमवीए 10 एमवीए
किठौर टाउन 5 एमवीए 10 एमवीए
नंगली जोखाबाद 5 एमवीए 10 एमवीए
सदर 15 एमवीए 20 एमवीए
सोफीपुर 15 एमवीए 20 एमवीए
कंकरखेड़ा टाउन 10 एमवीए 15 एमवीए
लेडीज पार्क 28 एमवीए 30 एमवीए
घंटाघर 13 एमवीए 15 एमवीए
शारदा रोड 10 एमवीए 15 एमवीए
नोट: निर्माण बिजनेस प्लान और व्यापार विकास निधि-2014-15 के तहत होगा।
----------------------------
वर्जन
-बिजनेस प्लान और व्यापार विकास निधि में प्रस्तावित कार्यों के लिए टेंडर शुरू हो गए हैं। एक साल के अंदर पॉवर सिस्टम काफी हद तक दुरुस्त हो जाएगा। ओवरलोड के चलते ब्रेकडाउन और लो-वोल्टेज से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। -आलोक कुमार वर्मा, निदेशक तकनीकी/वाणिज्य, पीवीवीएनएल मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें