फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की भेंट चढ़ गई कंप्यूटर शिक्षा

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चुनाव के कारण उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा नहीं मिल पाई। कंप्यूटर चुनाव में प्रयोग किया गए। काम खत्म होने पर भी कंप्यूटर स्कूलों को नहीं लौटाए गए। अधिकारियों से लेकर शिक्षक इस बात से अनजान बने हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी 12 ब्लॉकों में कंप्यूटर की व्यवस्था की गई थी। प्रथम चरण में कुछ विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा दिलाई जानी थी। इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई। साथ ही उन विद्यालयों को कंप्यूटर भेजे गए जहां पर बच्चों की संख्या अधिक थी। बेसिक शिक्षा विभाग से पहले तो कंप्यूटर जनगणना के लिए भेज दिए गये। इसके बाद विधानसभा चुनाव, निकाय चुनाव और अब लोकसभा चुनाव में इनका प्रयोग किया गया। करीब ढाई साल से कंप्यूटर स्कूलों को नहीं लौटाए गए हैं। कार्यवाहक प्रभारी बीएसए भारत भूषण त्यागी का कहना है कुछ कंप्यूटर चुनाव के लिए मंगवाए गए थे। उन्हें जल्द ही स्कूलों को लौटाया जाएगा।

इन स्कूलों को मिले थे कंप्यूटर
नगर क्षेत्र का पूर्व अहिरान उच्च प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय रजपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय खरखौदा, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरधना आदि को कंप्यूटर मिले थे।
विज्ञापन


आड़े आ गए बिजली कनेक्शन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत कंप्यूटर की पढ़ाई से पहले ही बिजली व्यवस्था आड़े आ गई। शिक्षकों का कहना है कि जिन स्कूलों में कंप्यूटर लगे थे, वहां पर बिजली के कनेक्शन भी नहीं थे। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें