फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर हमला कर अधिवक्ता को गोली मारी

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पड़ोसी परिवार में दखल करने के संदेह में सोमवार सुबह अधिवक्ता को गोली मार दी गई। हमलावरों ने अधिवक्ता के परिवार पर भी जानलेवा हमला किया। पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी निवासी वकील दिलशाद का स्टील की ग्रिल बनवाने का काम भी है। सुबह करीब 11 बजे दिलशाद अपने घर में थे। तभी पड़ोसी आकिब, आरिफ, शकील समेत 15-20 युवकों ने घर में घुसकर वकील के परिवार पर हमला किया। विरोध पर हमलावरों ने वकील को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लगी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल वकील ने बताया कि आरोपी के परिवार में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता है। कभी उनके परिवार में दखल नहीं दी, लेकिन आरोपियों को लगता था कि उसकी वजह से उनमें झगड़ा होता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ लिसाड़ीगेट रवेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सेक्स रैक्ट का मामला तो नहीं:
पुलिस के मुताबिक, मोहल्ले में कुछ लोग सेक्स रैक्ट चलाते हैं, जिसका आसपास के लोग विरोध करते थे? इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ। इस मामले में कितनी सच्चाई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। हालांकि, पुलिस को अभी तक सेक्स रैक्ट के मामले में कोई खास सुबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें