फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22बी पर आज ही देना होगा जवाब

Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बाउंड्री रोड स्थित बंगला नंबर 22बी में दो मंजिला होटल का अवैध निर्माण करने वाले कब्जेदार पंकज जॉली को शुक्रवार को कैंट बोर्ड के नोटिस का जवाब देना होगा। इसके बाद कैंट बोर्ड अगली कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 26 अगस्त को कैंट बोर्ड सीईओ डीएन यादव ने 22बी केबाहर बोर्ड लगाकर कब्जेदार पंकज जॉली को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिसमें सीईओ ने पूछा था कि उसने किस हैसियत से बंगले पर कब्जा किया है, उसके दस्तावेज पेश करे। दूसरा ये कि जिलाधिकारी द्वारा रिजॉर्ट-होटल पंजीकरण का आवेदन निरस्त करने के बावजूद बंगले में कार्यक्रम का आयोजन क्यों किया जा रहा है। कैंट बोर्ड के नोटिस पर जवाब देने की अंतिम तिथि शुक्रवार को है। नोटिस जाने के बाद से ही पंकज जॉली की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने सीईओ से मुलाकात करके रियायत की मांग की थी। वहीं सीईओ ने इससे साफ इनकार कर दिया था। साथ ही ये भी संकेत दिए थे कि 22बी में हुआ अवैध निर्माण कानूनी प्रक्रिया पूरे होने पर निश्चित तौर पर गिराया जाएगा। कैंट बोर्ड को क्या जवाब दिया जाए इसे लेकर पंकज जॉली पसोपेश में हैं। उधर, कैंट बोर्ड को पंकज जॉली के जवाब का इंतजार है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। सीईओ डॉ. डीएन यादव का कहना है कि पंकज जॉली को शुक्रवार तक जवाब देना है। इस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं दूसरी ओर कैंट बोर्ड की तमाम सख्ती के बावजूद 22बी में कार्यक्रमों की बुकिंग बदस्तूर जारी है। बंगले में अब भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें