फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में छेड़छाड़ के बाद बवाल

Mon, 15 Jul 2013 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गांव में शादी समारोह के दौरान रविवार रात महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो बिरादरियों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें दूल्हे और बारातियों समेत दुल्हन पक्ष के लोगों पर पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं से जेवर और नकदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही पथराव कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। देर रात तक मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात था।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव में चंद्रमुनी लोधी की बेटी लक्ष्मी की शादी थी। बारात मेवला फाटक से आयी थी। दूल्हे पक्ष क ी कुछ महिलाएं कार में बैठीं थी। आरोप है कि गांव के ही पाल बिरादरी के लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। महिलाओं के विरोध करने पर पाल बिरादरी के लोगों ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद बारातियों और घरातियों पर भी हमला बोल दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इस बीच आरोपी पथराव करते हुए घर में घुस गए। आरोप है कि महिलाओं से जेवर और नकदी भी लूट ली। मारपीट में दूल्हा विशाल समेत बब्ली, गुड़िया, माया, पायल, हिमांशु, बीना, दीपक, बिरजू, शेरसिंह, राहुल घायल हो गए। आरोपियों ने पत्थरबाजी के साथ ही बोतलें भी फोड़ीं। करने के बाद सूचना पर सीओ के अलावा लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी, एसओ ब्रहमपुरी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आरोपियों ने पुलिस के सामने ही पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोगों को चोट आई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल पक्ष के लोगों ने जोगेन्द्र, लोकेश, अंकित, पंकज, गौरव, मोनू, सोनू, रमेश के खिलाफ तहरीर दी है। तनाव को देखते हुए देर रात तक पुलिस तैनात थी।
पहले से भी झगड़े की थी तैयारी
बताया जा रहा कि एक युवक का घरातियों से विवाद था। शादी में खलल डालने के लिए ही गांव के लोगों से मिलकर सारा खेल किया। बारात में जैसे ही कुछ महिलाएं अलग हुईं उसने कार खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद छेड़खानी कर दी। भीड़ को देखते हुए दो थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें