फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाया में लाखों का डाका

Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/दौराला। नकाबपोश बदमाशों ने रविवार को सिवाया गांव में व्यापारी के घर डाका डाला। बदमाशों ने परिजनों को आतंकित कर 50 हजार रुपए और ढाई लाख के जेवरात गए।
विज्ञापन

सिवाया निवासी मनवीर की कृषि विवि के सामने हाइवे पर परचून की दुकान है। मनवीर ने बताया कि शनिवार रात वह और उसकी मां हरबीरी एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में पत्नी कविता, बच्चे प्रिया, रिंकू, कोमल, सूरज और साला सोनू सोए हुए थे।
रात लगभग एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। सभी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। 50 हजार रुपए, दो सोने की चेन, चार जोड़ी कुंडल, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, 10 जोड़ी चुटकी समेत लगभग ढाई लाख रुपए के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने कविता पर बंदूक तानकर कमरे का दरवाजा खुलवाकर लूटपाट की। बदमाश लगभग दो घंटे तक घर में रहे। बाद में परिजनों को घर के अंदर ही बंधक बना कुंडी लगाकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ित ने गांव प्रधान रूपेश को जानकारी दी। प्रधान की सूचना पर दौराला पुलिस पहुंची। सीओ सदर देहात विकास त्रिपाठी ने मौके का निरीक्षण किया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बैनामे की रकम लूटने आए थे
मनवीर ने बताया कि उसकी 2200 गज जमीन कृषि विवि के पास है। उसे शनिवार को बेचने पर 32 लाख रुपए मिलने थे। वह बैनामा नहीं कर सका। बदमाशों ने बैनामे की रकम के बारे में पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें