मेरठ। पश्चिम बंगाल के मोमाखड़ी कस्बा निवासी तेरह वर्षीय किशोरी 12 फरवरी को बाजार में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान कार सवार दो बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। परिजनों ने तलाश करने के बाद थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने चार दिन पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उसको साथ लेकर शुक्रवार को दिल्ली के एक कोठे पर छापा मारा। जहां से जानकारी मिली कि किशोरी को मेरठ कबाड़ी बाजार के एक कोठे पर बेच दिया है। पश्चिम बंगाल और ब्रह्मपुरी पुलिस ने शनिवार रात कोठे पर दबिश देकर किशोरी को बरामद किया। एसओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि किशोरी को पश्चिम बंगाल की पुलिस लेकर चली गई है।
किशोरी लापता
मेरठ। मेडिकल क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राम सिंह की 14 साल की पुत्री सामान खरीदने बाजार गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने मेडिकल थाने में तहरीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।