फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कालेज में फायरिंग

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दूसरे दिन भी बुधवार को मेरठ कालेज में झगड़ा हुआ। प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर युवकों ने सरेआम फायरिंग करके हड़कंप मचा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गए। फायरिंग से पहले आरोपियों ने एक युवक की कालेज गेट पर पिटाई भी की।
विज्ञापन

मेरठ कालेज में बाहरी युवकों के दखल ने माहौल खराब कर रखा है। मंगलवार को एक छात्र की पिटाई की गई थी। लिखित शिकायत नहीं होने पर कालेज प्रशासन ने इसे हल्के में लिया। इसका नतीजा हुआ कि बुधवार को बाहरी युवकों ने पहले मेन गेट पर युवक की पिटाई की। इसके बाद वे कालेज में घुसे और प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर फायरिंग कर फरार हो गए। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में युवक आकाश वीर ने प्रिंसिपल से शिकायत की। प्रोक्टोरियल बोर्ड ने जांच की तो पता चला कि वह कालेज का छात्र ही नहीं है। प्रिंसिपल डा. एनपी सिंह के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज देखी गई है। मारपीट कालेज के बाहर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें