फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल, 234 लूट और 15 डकैती

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जनपद में हुईं लूट और डकैती की वारदातों का खुलासा करना मानो पुलिस के बस से बाहर होता जा रहा। वैसे तो एक साल में करीब 300 लूट हुईं लेकिन पुलिस के रिकार्ड में 234 दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश वारदातों का खुलासा नहीं हो सका है। एक साल में पड़ी 15 डकैतियों में भी ज्यादातर का खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दो महीने में हुई प्रमुख लूट और डकैती की बात करें तो पुलिस बामुश्किल 10 प्रतिशत ही वारदातों का खुलासा कर सकी है। हापुड़ रोड पर मीट कारोबारी चांद मोहम्मद से साठ हजार रुपये की लूट, नितिन विश्नोई नामक कारोबारी के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित घर में डाका, हेड कांस्टेबल से नूर नगर रेलवे फाटक पर नकदी और बाइक लूट, इंचौली में तीन घरों में डकैती। इसके अलावा नौचंदी, मवाना रोड, मेट्रो प्लाजा पर एक ही दिन में लूट, लक्ष्मी विहार में पेशकार के घर दिनदहाड़े डाका, सरधना कैली में चार लाख का डाका कई घटनाएं केवल नवंबर में हुईं।
वहीं दिसंबर में शास्त्रीनगर में एडवरटाइजिंग आफिस में 25 हजार की लूट, मेडिकल क्षेत्र में ट्रक चालक से लूटपाट, कंकरखेड़ा में व्यापारी को बंधक बनाकर पांच लाख की डकैती, किनानगर के तीन घरों में डकैती, कंकरखेड़ा में फाइनेंस कर्मी से दो लाख की लूट, हाईवे पर व्यापारी से 1.36 लाख की लूट, ब्रह्मपुुरी में मकान मालिक को चाकू मारकर सवा लाख की लूट, लिसाड़ी गेट पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पीछे डकैती सहित कई घटनाएं हुईं। आधा दर्जन घटनाओं को छोड़कर पुलिस बाकी की तह तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

खुलासा नहीं होने पर नहीं हटे एसओ
शासन का निर्देश है कि वारदात का खुलासा न कर पाने पर संबंधित थाना क्षेत्र का थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष को हटाया जाए। हालांकि अभी तक किसी भी थानाध्यक्ष पर इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
ज्यादातर मामलों का खुलासा हो गया है। जिन घटनाओं का खुुलासा नहीं हुआ है, उसके लिए संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं।
- के. सत्यनारायणा, डीआईजी/ एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें