मेरठ। दिल्ली गैंगरेप पीड़ित छात्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने सभा आयोजित की। सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। चौ. चरण सिंह विवि छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री डॉ. रविप्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से आतंकवादी अजमल कसाब को गोपनीय तरीके से फांसी लगाकर काले अध्याय को बंद कर दिया गया है। उसी प्रकार बलात्कारियों को भी फांसी लगाई जानी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत भी न जुटा सके। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई इस कानून का दुरुपयोग न कर सके। इस अवसर पर अमित चित्तौड़, कपिल कुमार, राहुल वर्मा, श्याम सिंह, देवेंद्र सिंह, दीवान सिंह, राकेश गौतम, अंतरिक्ष गौतम, आदेश गौतम, राहुल गुर्जर ने भी अपने विचार रखे।