फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया मिलिया के प्रोफेसर से लाखों की लूट

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/मोदीनगर। हाईवे 58 पर रविवार रात बदमाशों ने जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से लाखों की लूट कर डाली। रात से लेकर दिन भर मोदीनगर और परतापुर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, मगर फिर परतापुर थाने में वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

दिल्ली बटला हाउस निवासी चौधरी आरिफ दिल्ली जामिया मिलिया यूनीवर्सिटी में प्रोफेसर है। रविवार रात वह पत्नी शमा, भाभी जरीना एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मेरठ खैरनगर में शादी समारोह में जा रहे थे। कादराबाद मोहउद्दीनुपर के बीच स्कार्पियो एवं सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके प्रोफेसर की वैगनआर कार रोक ली। इससे पहले प्रोफेसर कुछ समझ पाते कि छह बदमाशों ने हॉकी मारकर प्रोफेसर को घायल कर दिया। पिस्टल दिखाकर प्रोफेसर से 27 हजार रुपये, महिलाओं से सोने की चेन एवं कुंडल लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मेरठ की ओर फरार हो गए। पीड़ित आरिफ चौधरी ने खुद को शाहिद मंजूर का रिश्तेदार बताते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। इसके चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। मोदीनगर और परतापुर (मेरठ) पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार रात से सोमवार दुपहर बाद तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में परतापुर थाने पर आरिफ चौधरी की तरफ से लूट का मामला पंजीकृत कर लिया गया। एसओ परतापुर का कहना है कि पीड़ित घटनास्थल ठीक तरह से नहीं बता पा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी है। फिर भी उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करा दी है। घटनास्थल निर्धारित होने के बाद इसकी विवेचना की जाएगी। यदि घटनास्थल मोदीनगर का होगा, तो विवेचना वहां स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें