फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया!

Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/गुलावठी। शनिवार शाम से लापता चल रहे छात्र का शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसे आत्महत्या मानते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव औरंगाबाद थाना भावनपुर निवासी चांद मोहम्मद पुत्र मोहम्मद शौकीन लगभग दो साल से गुलावटी में अपने नाना अब्दुल बहाव के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह गुलावठी के डीएन इंटर कालेज में इंटर का छात्र था। शनिवार शाम वह घर से अचानक लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह चांद का शव नाना के ही खेत में नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों का आरोप था कि चांद के पैर जमीन से मिले हुए थे। और गले में कपड़ा बंधा हुआ था। चांद की हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। एसओ वीएस यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें