फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो माइल से आगे बसेगा नया बाजार

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के दिल बेगमपुल चौराहे को जाम से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इसके तहत बेगमपुल से बाउंड्री रोड मोड़ तक डिवाइडर को छोटा कर सड़क बढ़ाई जा रही है। चौराहे से जीरो माइल तक का बाजार रुड़की रोड पर शिफ्ट किया जाएगा। तैयारी है कि बेगमपुल चौराहे से क्रिस्टल पैलेस होटल तक कोई जाम ना मिले।
विज्ञापन

शनिवार को बेगमपुल चौराहे का निरीक्षण करने के बाद डीएम विकास गोठलवाल ने बताया कि यह चौराहा शहर का प्रमुख चौराहा है। हमारा लक्ष्य इस चौराहे को आदर्श चौराहा बनाना है। यह तभी संभव होगा जब यहां एक मिनट भी जाम ना मिले। इसके लिए चौराहे से आबू लेन चौकी की तरफ का बाजार जीरो माइल से रुड़की रोड की तरफ शिफ्ट किया जाएगा। बीच में आने वाले बिजली के खंभे भी हटाए जाएंगे। डिवाइडर की चौड़ाई को कम करके सड़क बढ़ाई जा रही है। 26 नवंबर से 24 दिसंबर तक शहर में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। बेगमपुल पैंठ से भी जाम खत्म कराया जाएगा। यहां दुपहिया वाहनों की नो एंट्री होगी। कचहरी नाला का बाजार भी शिफ्ट होगा। निरीक्षण में एसएसपी के. सत्यनारायणा, अपर नगरायुक्त आरआर सिंह, एमडीए सचिव जंग बहादुर यादव, मुख्य अभियंता एसपी सिंह समेत कैंट के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें