फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से दुष्कर्म और शादी की जिद!

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक महिला और उसकी बेटी को तीन युवक कार में डालकर ले गए। बेटी को छोड़ दिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। दो दिन बाद चंगुल से छूटकर आई महिला ने यह आरोप लगाते हुए एसएसपी आवास पर नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

जाकिर कालोनी निवासी महिला शनिवार को एसएसपी आवास पहुंची। आरोप लगाया कि 20 नवंबर को उसे और उसकी बेटी को पड़ोसी युवक तथा उसके दो दोस्तों ने अगवा कर लिया था। मुरादनगर नहर पर बेटी को कार से उतार दिया गया। इसके बाद बुलंदशहर ले जाकर एक मकान में एक आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और बंधक बनाकर रखा। उससे कोरे कागजात पर हस्ताक्षर कराए और शादी करने की जिद की। महिला ने बताया कि 22 नवंबर को वह आरोपियों के चंगुल से भाग आई और अपने पति को फोन पर सूचना दी। पति बुलंदशहर पहुंचा और उसे घर ले आया। एसओ लिसाड़ी गेट को जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें