फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भ्रष्ट अधिकारियों का मुंह काला कर देंगे’

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अधिकांश सफाई कर्मियों के काम पर नहीं पहुंचने पर शनिवार को वार्ड 71 में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त के सामने पार्षद पति ने भ्रष्ट अधिकारियों का मुंह काला करने की चेतावनी दे डाली। अधिकारी के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 71 से पार्षद के पति यासीन पहलवान के नेतृत्व में शनिवार को कई लोगों ने बदहाल सफाई व्यवस्था पर नगर निगम अधिकारियों के विरुद्घ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलने पर अपर नगर आयुक्त आरआर सिंह मौके पर पहुंचे। यासीन पहलवान ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि वार्ड में 25 सफाई कर्मियों की तैनाती है, लेकिन कुछ सफाई कर्मी ही कार्य पर आ रहे हैं। तीन माह से अधिकारियों को इससे अवगत कराया जा रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस है। अपर नगर आयुक्त के सामने पार्षद पति ने कह दिया कि हालात में सुधार नहीं हुआ तो भ्रष्ट अधिकारियों का मुंह काला कर देंगे। इसके बाद अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे कर्मचारियों और लोगों की जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें