फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबिल के घर लाखों की चोरी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। फाजलपुर स्थित न्यू सैनिक कालोनी में सीआईएसफ के हेड कांस्टेबिल के बंद घर से बदमाशों ने लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया। पीड़ित मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन दारोगा ने उसे हड़काकर भगा दिया। एसपी सिटी के आदेश के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

फाजलपुर स्थित न्यू सैनिक कालोनी निवासी सीआईएसएफ जवान अरुण कुमार सक्सेना पोर्ट ब्लेयर में हेड कांस्टेबिल के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वे छुट्टी पर घर आए हैं। बुधवार रात अरुण परिवार सहित जैनपुर जानी रिश्तेदार से मिलने गए थे। इसी दौरान बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए और पांच हजार की नकदी, गहने, कंप्यूटर, टीवी, फ्रिज, इनवर्टर सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले जयवीर ने बृहस्पतिवार सुबह अरुण को चोरी की सूचना दी। घर आने के बाद अरुण चोरी की शिकायत लेकर शोभापुर चौकी और उसके बाद कंकरखेड़ा थाने में पहुंचे। अरुण का आरोप है कि चोरी की जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने मौके पर जाना जरूरी नहीं समझा। रिपोर्ट लिखने से इनकार करते हुए दारोगा ने उसे हड़काकर थाने से भगा दिया। पीड़ित ने एसपी सिटी के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। दोपहर बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। थाना अध्यक्ष कंकरखेड़ा का कहना था कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है अन्य मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें