फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली का बहिष्कार

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। बिजली दर बढ़ाए जाने के विरोध में परतापुर औद्योगिक क्षेत्र के सभी उद्यमियों और व्यापारियों ने गुरुवार को दो घंटे तक बिजली उपभोग न कर जेनरेटर से काम चलाया। इस दौरान उद्यमियों ने एसडीओ का घेराव भी किया। बिजली दर घटाए जाने की मांग को लेकर उद्यमी आज (शुक्रवार) पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के एमडी से मिलेंगे।
विज्ञापन

परतापुर इंडस्ट्रियल मैन्यूफैक्चर एसोसिएशन (पीमा) द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के तहत क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाइयों में गुरुवार दोपहर 12 से दो बजे तक पावर सप्लाई कट कर दी गई। इस दौरान उपभोक्ता संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में परतापुर, उद्योगपुरम, रिठानी, मोहकमपुर और शताब्दीनगर के उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजलीघर पर जाकर एसडीओ मनोज अग्रवाल का घेराव किया। पीमा के अध्यक्ष योगेश कुमार बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार उसी शाख को काटने में लगी है, जिससे उसे सर्वाधिक राजस्व मिलता है। बिजली दरों में बढ़ोतरी से व्यापार बंदी के कगार पर पहुंच जाएंगे। प्रदेश का उद्यमी पड़ोसी राज्यों से प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाएगा। दूसरे राज्यों में बिजली और कच्चा माल सस्ता है, जबकि उत्तर प्रदेश में ये दोनों लगातार महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को विद्युत की बढ़ी दराें का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, योगेश बंसल, अश्वनी गेरा, पंकज कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता, मोहित आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें