फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 छात्रों को डिग्री देगा विश्वविद्यालय

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह के मौके पर पांच हजार विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेगा। मानद उपाधि को लेकर अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। वहीं, दीक्षांत समारोह में पदक के लिए प्राइवेट छात्र भी क्लेम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह चार दिसंबर को होना तय है। दो दिसंबर को पदक अलंकरण समारोह होगा। इससे पहले एक दिसंबर को डिग्री दी जाएंगी। पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल और पीएचडी मिलाकर करीब पांच हजार डिग्री विश्वविद्यालय इस बार दीक्षांत समारोह में प्रदान करेगा। ये सत्र 2010-11 और 2011-2012 की होंगी। डिग्री तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।
वहीं, मानद उपाधि के लिए अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो समय की कमी के कारण इस बार मानद उपाधि दे पाना मुश्किल है। 28 नवंबर तक जो पीएचडी या डिग्री पूरी जो जाएगी, उसे इस दौरान प्रदान किया जाएगा। 29 या 30 नवंबर को कार्य परिषद की बैठक हो सकती है। उधर, मेडल और मेरीटोरियस सर्टिफिकेट के लिए प्राइवेट छात्रों को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि वे अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। प्राइवेट छात्र निशांत जैन का कहना है कि उन्होंने एमए हिंदी में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि रेग्युलर में जो टॉपर छात्र है, उसे 73.25 प्रतिशत मिले हैं। विश्वविद्यालय को प्रतिभावान प्राइवेट छात्रों का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए, जितना वह रेग्युलर का कर रहे हैं। उधर, कैंपस में साहित्य कुटीर पर छात्रों की एक बैठक हुई। इसमें मांग की गई कि दीक्षांत समारोह में सेल्फ फाइनेंस और प्राइवेट छात्रों को शामिल कर सम्मान दिया जाए। बैठक में डा. संदीप चौधरी, परवेंद्र सिंह, विपिन कुमार, विचित्र और सचिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें