फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बंदी के दिन भी काटे जा रहे पशु’

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घोसीपुर में संचालित अस्थायी पशु वधशाला में बंदी के दिन भी पशुओं को काटा जा रहा है। यह दावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट कर रही है। नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने को नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

शहर में मीट की मांग पूरा करने को घोसीपुर स्थित अस्थायी पशु वधशाला में दैनिक आधार पर 350 भैंसों के कटान की अनुमति दी गई है। यहां कटान को लेकर नियमों को ताक पर रखे जाने की पुष्टि लगातार हो रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लेकर नगर निगम की टीमों ने अपने निरीक्षण में समय-समय पर ऐसा दावा किया है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके वर्मा ने नगर आयुक्त को भेजे पत्र में बताया गया है कि एंटीमॉर्टम-पोस्टमार्टम के लिए तैनात तीन पशु चिकित्साधिकारियों की टीम ने नौ नवंबर को घोसीपुर पशु वधशाला का निरीक्षण किया। बंदी का दिन शुक्रवार होने के बावजूद यहां 80 पशुओं का वध पाया गया, जबकि 70 पशु वध के लिए यहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें