मेरठ। यूपी के कोच और कप्तान कर्नाटक के बल्लेबाजों से डर गए थे। दोनों के गलत फैसलों ने भुवी, पैरी और कैफ की मेहनत पर पारी फेर दिया। तीसरे दिन यूपी ने चाय तक 350 रनों की बढ़त ले ली थी। न तो कोच वेंकटेश प्रसाद और न ही कप्तान सुरेश रैना ने भुवी और पैरी को तेज खेलने का संदेशा भेजा। जानकारों की मानें तो यूपी को तीसरे दिन ही कर्नाटक को दस ओवर बल्लेबाजी करानी चाहिए थी, जिससे कुछ विकेट हासिल होते।
यूपी ने 400 रन की बढ़त लेने के बाद भी तीसरे दिन पारी घोषित नहीं की। यूपी के टीम सूत्रों की मानें तो कोच वेंकटेश प्रसाद को अंदेशा था कि मनीष पांडे, गणेश सतीश, रॉबिन उथप्पा कहीं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जीत न हासिल कर लें। 455 रन की बढ़त पर पारी घोषित करने के लिए भी रात एक बजे तक मंथन चलता रहा। वेंकटेश प्रसाद तो सुबह एक घंटे बैटिंग करने के बाद पारी घोषित करने के पक्ष में थे, लेकिन सुबह पिच में नमी देखने के बाद पारी घोषित करने का निर्णय लिया गया।
वर्जन
- हमने भुवनेश्वर को शतक पूरा करने का मौका दिया। हमें उम्मीद थी कि हम एक दिन में कर्नाटक को आउट कर लेंगे। - सुरेश रैना, कप्तान यूपी
- बल्लेबाजों ने निराश किया। हमारे पास जिस स्तर की बैटिंग लाइन है, वैसा हमने प्रदर्शन नहीं किया। भुवनेश्वर ने अच्छा खेल दिखाया। अन्य गेंदबाज को उससे सीखना चाहिए। - स्टुअर्ट बिन्नी, कप्तान कर्नाटक
- यूपी को तीसरे दिन चाय तक तेजी से रन बनाकर पारी घोषित करनी चाहिए थी। अगर मनीष पांडे और गणेश सतीश आउट नहीं होते, तो हम रन चेज करने की पूरी कोशिश करते। - अरुण कुमार, कोच कर्नाटक
- हमने सही समय पर पारी घोषित की। मैच में बेहतर स्थिति में रहने के लिए अधिक से अधिक बढ़त जरूरी थी। - वेंकटेश प्रसाद, कोच यूपी
कर्नाटक टीम
बल्लेबाज आउट रन गेंद चौके छक्के
केबी पवन कैच अमीर बोल्ड अंकित 11 02 26 0
रॉबिन उथप्पा बोल्ड भुवनेश्वर 17 21 4 0
गणेश सतीश कैच रैना बोल्ड भुवनेश्वर 70 11 168 0
मनीष पांडे रन आउट अंकित 76 98 8 3
अमित वर्मा रन आउट प्रवीन 33 82 5 0
स्टुअर्ट बिन्नी बोल्ड अंकित 10 39 1 0
सीएम गौतम नाबाद 26 109 5 0
के गौतम बोल्ड भुवनेश्वर 10 32 2 00
रॉनित मोरे बोल्ड भुवनेश्वर 00 03 00 00
केए अपन्ना नाबाद 04 26 01 00
अतिरिक्त रन - 17, लेग बाई -10, बाई - 4, नो बॉल -1 , वाइड बॉल - 02
यूपी गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
भुवनेश्वर कुमार 24 08 67 04
अंकित सिंह राजपूत 22 08 52 02
इम्तियाज अहमद 19 05 61 00
पीयूष चावला 16 05 61 00
अली मुर्तजा 09 02 20 00
सुरेश रैना 01 01 00 00