मेरठ। स्पोर्ट्स काम्पलैक्स में प्रकाशन कंपनी में कार्यरत युवती से अज्ञात युवक आठ लाख रंगदारी मांग रहा है। मांग पूरी ना होने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवती ने ब्रह्मपुरी थाने पर तहरीर दी है। युवती ने वीमेन पावर लाइन पर भी संपर्क साधा, लेकिन फोन तक रिसीव नहीं हुआ।
ब्रह्मपुरी के मोहल्ला पंजाया निवासी अमिता जैन स्पोर्टस काम्पलैक्स स्थित शिक्षा प्रकाशन मंदिर प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करती है। शनिवार रात अमिता ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक ने कॉल करके कहा कि आठ लाख रुपये दे दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। अमिता ने बताया कि सुबह से शाम तक आरोपी करीब 20 बार फोन कर चुका है, जिससे वह तथा उसका परिवार भयभीत है। एसओ ब्रह्मपुरी ने तहरीर मिलने पर आरोपी के नंबर की जांच शुरू करा दी है।