फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज टोल प्लाजा पहुंचे

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। हरिद्वार से दिल्ली जाते समय शनिवार को जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने भाकियू के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे टोल प्लाजा पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जो सरकार आम नागरिकों को सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य नहीं दिला सकती, ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी भी गिर सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्र में एक अच्छी सरकार बनाने का मौका लोगों के पास आ रहा है, वे इस मौके को हाथ से न जाने दें। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा की वसूली अवैध है, वे इस लड़ाई में पूरी तरह किसानों और भाकियू के साथ हैं।
समर्थन का सिलसिला
शनिवार को धरने के 18वें दिन अध्यक्षता सत्यपाल कुटबी और संचालन ओमपाल मलिक ने किया। विमला पुंडीर, देवेंद्र चौहान, पूर्व राज्यमंत्री डा. यशवंत सिंह, युवा सेवा समिति अध्यक्ष आमिर गाजी, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राणा, गौरव शर्मा, दिलशाद, मंडल प्रभारी नवीन शर्मा, अशोक शर्मा, अंकुर राणा, अमित चौधरी, उत्तम सैनी, शोभित राठी आदि ने धरने को समर्थन दिया। आनंद गुर्जर, ब्रह्मपाल, भोला, प्रमोद, सतपाल, राजेंद्र, मेराजुद्दीन आदि ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें