फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर रोशनी से नहा उठा शहर

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दीपावली पर दीये और बल्बों की रोशनी से शहर जगमगा उठा। जहां घरों और मंदिरों को बल्बों की झालर और फूलों से सजाया गया वहीं, सरसों के तेल और घी के दीये जलाए गए। दिवाली पर धरती और आसमान रोशनी से जगमग हो उठे।
विज्ञापन

मंगलवार को दीपावली पर महिलाएं ने दीप पूजन कर अपने मकान, मंदिर, प्रतिष्ठान पर दिए जलाए। रात में शहर का दृश्य देखने लायक रहा। सभी छोटी बड़ी इमारतें रंग-बिरंगे बल्बों की रोशनी से जगमगा थीं। बल्बों के साथ साथ जल रहे मिट्टी के दीये अनोखी छठा बिखेर रहे थे। प्रतिष्ठानों पर लगाई लाइटों ने सबका मन मोह लिया। देहात में तो दिन ढलने से पहले ही मंदिर, धार्मिक प्रतिष्ठानों पर दीये जलाने के लिए लोग निकल पड़े।

मिट्टी के दीये से हुई पूजा
दीपावली पर घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों को भले ही बिजली के बल्बों की झालरों से सजाया गया हो, लेकिन दीपावली पूजन पुरानी परंपरा के अनुरूप मिट्टी के दीयों में देशी घी और सरसों के तेल डालकर जलाया गया। निर्धारित समय पर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें