फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य मंच ने मनाया दिवाली मिलन समारोह

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वैश्य मंच मेरठ का दिवाली मिलन समारोह का आयोजन बुधवार को चैंबर ऑफ कामर्स में हुआ। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले संजय कुमार, संजीव मित्तल, सुमित गर्ग और पंकज रस्तोगी को एक्सीलेंट अवार्ड ऑन अनइंप्लाइमेंट रिसर्च के लिए सम्मानित किया गया। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में वैश्य युवा मंच की घोषणा की गई। कार्तिक अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष, अंकित गुप्ता को उपाध्यक्ष और विनोद मित्तल को संगठन मंत्री बनाया गया है। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। उद्घाटनकर्ता एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल रहीं। दीप प्रज्जवलन पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने किया। लक्ष्मी पूजन शिप्रा रस्तोगी ने की। स्वागत अध्यक्ष पीडी मित्तल रहे। संचालन महामंत्री देवेंद्र गोयल ने किया। वैश्य एकता पर जोर दिया। देवेंद्र गोयल, प्रवीण जैन, विवेक रस्तोगी, आशीष गुप्ता, नवनीत गर्ग, राजकेसरी, नरेंद्र गर्ग, अंकित गुप्ता आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें