मेरठ। सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ छोटी दिवाली मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने विधिविधान के साथ पूजन किया और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की वंदना की। घरों और प्रतिष्ठानों को जगमगाते दीपक और विद्युत की रंग बिरंगी, लाइटो्ं झालरों से सजाया गया। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।