फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई दरकिनार, जमकर बिके पटाखे

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आसमान छूती महंगाई को दरकिनार करते हुए लोगों ने जमकर पटाखे खरीदे। जिमखाना मैदान की दुकानों पर चार हजार रुपये का स्काई शॉट आकर्षण का केंद्र रहा। यह बम 700 मीटर की ऊंचाई पर 240 शॉट्स (धमाकों) के साथ रंग-बिरंगी छटा बिखेरने वाला है। सोमवार सुबह से ही जिमखाना मैदान में पटाखे खरीदने के लिए बच्चे, युवा और बड़ों की भीड़ लग गई। बच्चे जहां फुलझड़ी, पेंसिल, सायरन टॉर्च खरीद रहे थे, वहीं युवा स्काई शॉट के दीवाने दिखे। सदर निवासी राहुल, मोंटी शर्मा ने बताया कि स्काई शॉट आसमान में जाकर धमाके के साथ रंगीन रोशनी बिखेरता है, इससे जमीन पर धुआं नहीं होता। दुकानदार सुमित अग्रवाल, बंटी ने बताया पिछले वर्ष की तुलना में पटाखे पंद्रह प्रतिशत महंगे हो गए हैं, उसी तरह बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें