फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला मिल ने किया है किसानों से विश्वासघात

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन पर लोन लेकर नंगलामल मिल ने विश्वासघात किया है। इस मुद्दे को चार दिसंबर को संसद घेराव के समय उठाया जाएगा। वहीं रंगराजन कमेटी का भी विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

सरदार बीएम सिंह सोमवार को परीक्षितगढ़ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिल मालिक ही नहीं सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। इसलिए वह रंगराजन कमेटी की सिफारिश लागू करना चाहती है, ताकि जवाबदेही से बच जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन पर कर्ज लेने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराने के बाद आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर प्रशासन ने जल्द ही कार्रवाई नहीं कि तो प्रदेश भर का किसान सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने किसानों से चार दिसंबर को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। सरदार बीएम सिंह ने संसद घेराव को सफल बनाने के लिए मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, भटीपुरा और पसवाड़ा में जनसंपर्क भी किया। इस दौरान अमित मोहन गुप्ता, चौधरी रामबीर सिंह, जितेंद्र चौधरी, डबलू धारीवाल और नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें