सरूरपुर। करनावल में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद से तनाव और भय का माहौल अभी भी व्याप्त है। भदौड़ा और करनावल के साथ पांच गांवों में ऊधम और योगेश भदौड़ा से जुडे़ विभिन्न लोग पलायन कर रहे हैं। पुलिस दबिश में घरों में केवल महिलाएं मिल रहीं हैं।
ऊधम गैंग से जुडे़ तीन सदस्यों की हत्या के बाद से करनावल, भदौड़ा, सरूरपुर, रतौली, जिंजोखर में भय का माहौल है। इसको लेकर पुलिस जहां क्षेत्र में ऊधम और योगेश के खुफिया तंत्र को ध्वस्त करने में जुटी है, वहीं दोनों गैंग के पनाहगारों की तलाश में भी जुटी हुई है। गौरतलब है कि पुलिस रिकार्ड में क्षेत्र के लगभग 50 लोग ऐसे है, जो इनको आर्थिक मदद करते है। इनकी कोर्ट-कचहरी में पैरोकारी करते है। पुलिस ने इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस की दबिश में सभी फरार हैं। घरों में पुलिस को केवल महिलाएं ही मिल रही है। वहीं कई गांवों से लोग पलायन तक कर चुके हैं।