मेरठ। स्पोर्ट्स की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग की लपटे देख लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया गया।
सोहराब गेट कोतवाली निवासी सरफराज की शास्त्रीनगर एल ब्लाक में स्पोर्ट्स की दुकान है। मंगलवार सुबह अचानक दुकान में आग लग गयी। उस समय बाजार नहीं खुला था। आग की लपटें जब दुकान से बाहर आईं तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। काफी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।