फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभारत कालीन स्थलों का होगा विकास - मूलचंद चौहान

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान ने कहा कि मेरठ के महाभारत कालीन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही प्रस्ताव मांगे जाएंगे। उन्होंने सरधना का भी विकास कराने की बात कही।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पर्यटन मंत्री ने कहा कि मेरठ एक क्रांतिकारी भूमि है लेकिन इसका इतिहास महाभारत काल से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ और बरनावा का उसकी ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए विकास कराने की योजना शासन की है। इसके लिए शीघ्र ही पर्यटन विभाग से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। इस दौरान एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल की मांग पर सरधना और विधायक गुलाम मोहम्मद की मांग पर भोला झाल के विकास का भी प्रस्ताव मंगाने की बात कही।
ठाकुर मूलचंद चौहान ने कहा कि सरकार को बने अभी पांच माह हुए हैं। बसपा शासनकाल में प्रदेश की स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उसे पटरी पर लाने में ही समय लग रहा है। शीघ्र ही प्रदेश विकास की गति पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी विकास योजनाएं पूर्ण होंगी। इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, डॉ. राजेश शर्मा, इरशाद जहां, महेश चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें