निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।
मवाना। फलावदा रोड स्थित शिव मंदिर में मवाना चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। इसमें 98 ने रक्तदान किया। वहीं, 130 रोगियों की हड्डियों की जांच व 198 के आंखों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक द्वारा किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि सभी लाभार्थियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। एकल उपयोग वाली वस्तुओं के बजाय पुन: प्रायोज्य वस्तुओं का उपयोग करें (जैसे, दोबारा इस्तेमाल होने वाले शॉपिंग बैग)। अपने कचरे को ठीक से रिसाइकिल करें। ऊर्जा और पानी की खपत कम करें। खरीदारी करते समय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। आयोजक हिमांशु दक्ष प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो दीपक धमीजा, टेक्नीशियन नीतेश महेश्वरी, अनुज कुमार, सुपरवाइजर अजय जैनर, सुरेंद्र राणा, मयूर रस्तौगी, सिद्धम जैन, विपिन प्रजापति उपस्थित रहे।
निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए। (स्त्रोत आयोजक) मवाना।