फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 लाख से ज्यादा पहुंची कांवड़ियों की संख्या, बीस घंटों में 20 लाख 40 हजार कांवड़ियों ने उठाया जल

Sat, 04 Aug 2018 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिवरात्रि जैसे जैसे निकट आ रही है, हरिद्वार में काविड़यों का सैलाब उमड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में कांविड़यों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार शाम को मेरठ की सीमा में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी कांवड़ियों की संख्या में तेजी दिखाई दी। हरिद्वार कंट्रोल रूम के अनुसार 27 जुलाई से लेकर तीन अगस्त की रात आठ बजे तक हरिद्वार से करीब 98 लाख 75 हजार कावंड़ियों ने जल उठाया। हरिद्वार प्रशासन का अनुमान है कि यहां आने वाले दिनों में कांविड़यों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। हाईवे और चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कांविड़यों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले बीस घंटों में 20 लाख 40 हजार कांवड़ियों ने जल उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें