फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये उधार देकर जबरन वसूले 9.75 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में किराना दुकानदार को दो लाख रुपये उधार देकर युवक ने जबरन 9.75 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के आदेश पर लिसाड़ी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

तारापुरी निवासी फैसल ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि अगस्त 2023 में उसने माधवपुरम सेक्टर-5 निवासी जावेद से किराना की दुकान के लिए दो लाख रुपये उधार लिए थे। उस समय यह तय हुआ था कि वह 500 रुपये रोजाना जावेद को देता रहेगा। सिक्योरिटी के रूप में उसने जावेद को दो चेक भी दिए। आरोप है कि जावेद अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसने डरा धमकाकर और जान का भय दिखाकर फैसल को कहा कि वह 15 सौ रुपये रोजाना लेगा। रकम पर ब्याज अलग से लेगा। अगस्त 2023 से मार्च 2025 तक जावेद ने ऑनलाइन और नकद 9.50 लाख रुपये उससे वसूल लिए।
आरोप है कि अब वह दो हजार रुपये रोजाना न देने पर हत्या की धमकी देता है। 21 जुलाई को जावेद अपने साथ आबिद को लेकर उसके घर आ धमका। आबिद संरक्षित पशुओं की हत्या के मामले में आरोपी है और पुलिस मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लग चुकी है। दोनों फैसल के साथ गाली-गलौज की। जावेद ने तमंचा निकालकर फैसल के सिर पर लगा दिया। आरोपी 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। पीड़ित ने 25 हजार रुपये नकद देकर अपनी जान बचाई। आरोपी समय से रुपये न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसएसपी ने लिसाड़ी गेट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें