फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले मम्मी-पापा, जुलाई में स्कूल न बाबा -गूगल सर्वे में 97 फीसद अभिभावकों ने जुलाई में स्कूल खुलने का किया विरोध

Wed, 24 Jun 2020 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
student at school - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मेरठ। एक जुलाई से स्कूल खुलने के आदेश पर अभिभावक सख्त नाराज हैं। अभिभावकों का कहना है अनलॉक होने के बाद संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं, ऐसे में स्कूल खुले तो बच्चों के संक्रमित होने के अधिक चांस हैं। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?

विज्ञापन


अभिभावक संघ द्वारा कराए गए ऑनलाइन सर्वे में 97 फीसदी अभिभावकों ने जुलाई में स्कूल ना खुलने की बात का समर्थन किया है। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने गाजियाबाद और मेरठ में अभिभावकों का एक ऑनलाइन सर्वे कराया।

इस सर्वे में अभिभावकों से उनकी निजी जानकारी के साथ 2 सवाल पूछे गए। दोनों ही सवालों पर 97 फीसदी से अधिक अभिभावकों ने ना में जवाब दिया। अधिकांश अभिभावकों ने ऑनलाइन पढ़ाई का भी विरोध किया।
विज्ञापन


अभिभावक संघ द्वारा कराए गए इस सर्वे में 2,000 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया है। गाजियाबाद अभिभावक संघ की अध्यक्ष सीमा त्यागी ने इस सर्वे का परिणाम शासन और प्रशासन को भेजा है। मेरठ में अभिभावक संघ से जुड़े विनय शर्मा ने बताया कि अब बड़े स्तर पर इस अभियान को चलाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सर्वे में ये पूछे सवाल
क्या जुलाई में स्कूल खोलने के समर्थन में हैं?
क्या अभिभावक चाहते हैं की स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की जाए?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें