मेरठ। साइबर अपराधियों ने युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए। जाकिर कॉलोनी निवासी मोहम्मद दानिश ने लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 16 सितंबर की उनके मोबाइल पर 20 हजार रुपये खाते से निकलने का मेसेज आया। इसके बाद पांच और मेसेज रुपये निकलने के आए। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 94 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तभी हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया आरोपियों के खातों की डिटेल निकलवाई जा रही है। रकम फ्रीज कराने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भेजी गई है। ब्यूरो