फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिश रिचार्ज के नाम पर खाते से 93 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी में साइबर ठगों ने ऑनलाइन डिश टीवी रिचार्ज के नाम पर जयभगवान के खाते से 93 हजार रुपये उड़ा दिए। इसके बाद पीड़ित ने बैंक जाकर मामले की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

माधवपुरम निवासी जयभगवान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने डिश टीवी के लिए ऑनलाइन रिचार्ज किया था, लेकिन रिचार्ज करते समय कुछ दिक्कत आ गई थी। इस कारण उनकी प्रक्रिया अटक गई थी। पीड़ित ने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया था। यहां साइबर ठग ने खुद को कंपनी कर्मचारी बताया था।
आरोपी ने कंपनी के अधिकारी से बात कराने की बात कही। आरोप है कि पीड़ित से दोबारा ऑनलाइन पैसे डालने के लिए कहा। पीड़ित ने ऑनलाइन पैसे डालने के लिए मोबाइल खोला। इसी दौरान खाते से 93 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। इससे ठगी का पता चला। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि साइबर टीम मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें