फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आतंकवादी केस में फंसाने की धमकी देकर 9.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साइबर ठगों ने दौराला निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा को आतंकवादी केस में फंसाने की धमकी देकर 9.20 लाख रुपये ठग लिए। साइबर आरोपियों ने खुद को मेरठ कमिश्नरी से बताया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दौराला कसबे की शक्ति कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 18 मार्च को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मेरठ कमिश्नरी का अधिकारी बताते हुए कहा कि कुछ आतंकवादियों को पकड़ा गया है, जिनके पास उनके दस्तावेज मिले हैं। आरोपी ने कहा कि उनके नाम से आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुला है।
इसमें रुपये का लेन-देन हुआ है। ठगों ने पीड़ित को डराते हुए कहा कि उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होने वाला है और उन्हें जेल भेजा जा सकता है। इस धमकी से घबराकर पीड़ित ठगों के झांसे में आ गया। आरोपियों ने उनसे बैंक डिटेल्स लेकर अलग-अलग खातों में 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि एक टीम आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें