फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में ट्रक चालक घायल
विज्ञापन

बहसूमा। रामराज पुलिस चौकी के सामने बुधवार सुबह दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक अंदर फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से ट्रक की खिड़की कटवाकर घायल चालक को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर यातायात सुचारु किया गया। हालांकि देरशाम तक घटना में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर धामपुर के शिवारा कस्बा निवासी मौ. मुस्तफा पुत्र अली अहमद के मुताबिक वह बुधवार तड़के करीब 3.45 बजे बहसूमा की ओर से ट्रक में पोपलर के ब्लॉक लादकर यमुनानगर हरियाणा मंडी जा रहा था। रामराज पुलिस चौकी के पास मोड़ पर सामने से आए ट्रक से टक्कर हो गई। भीषण टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें चालक मुस्तफा ट्रक के अंदर फंस गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सड़क पर जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस ने गैस कटर की मदद से ट्रक की खिड़की काटी और मुस्तफा को बाहर निकाला। जबकि दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर बाहर निकल आए। घायल मुस्तफा को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया। उसके बाद यातायात चालू हो सका। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें