फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के मोहल्ला रामबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई चालक की मौत के मामले में छोटे भाई ने मृतक की पत्नी के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि मूलरूप से दौराला थाना क्षेत्र के कैली गांव निवासी नितिश शर्मा पुत्र महेश चंद का शनिवार देर रात शव मकान के जाल पर पड़ा मिला था। उसकी पत्नी रश्मि अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को मृतक का भाई अजय परिजनों के साथ थाने पहुंचा। उसने बताया कि बीती 27 अप्रैल को उसके भाई ने अपनी भूमि का बैनामा कराया था। वह 20 हजार रुपये नकद व एक लाख 70 हजार रुपये का चेक लेकर मवाना आया था। मवाना आने के बाद उसके भाई ने मां से भी फोन पर बात की, लेकिन चंद घंटों बाद ही उसकी पत्नी रश्मि ने नितिश की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। उसने दोबारा फोन करके मौत हो जाने की सूचना दी। उन्होंने इस मामले में पत्नी रश्मि पर शक जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच के लिए महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें