दौराला। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को दौराला पुलिस एवं सीआईएसएफ के जवानों ने सकौती समेत आसपास के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान दौराला थाने के एसएसआई एमपी सिंह, सकौती चौकी इंचार्ज पंकज कुमार के नेतृत्व में सीआईएसएफ जवानों ने सकौती गांव, सकौती बाजार, रुहासा, टांडा, कैली, दादरी समेत कई अन्य गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसएसआई एमपी सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की चूक नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।