डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के दौसा बंजारपुर गांव में डंपर की की चपेट में एक युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहारनपुर निवासी यूसुफ काम के सिलसिले में दौसा बंजारपुर गांव में आया हुआ था। सोमवार देर शाम को यूसुफ किसी काम से मुख्यमार्ग की ओर जा रहा था। रास्ते में पीछे आते एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से बच निकलने में कामयाब हो गया। हादसे के सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस बीच में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। जिनको पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्घ ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया।